'धुरंधर 2' देख आयुष्मान ने रणवीर सिंह को बताया 'हिंदी सिनेमा का शेर', डायरेक्टर के लिए बोले- हम आदित्य धर के युग में जी रहे

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Mar, 2026 03:52 PM

after watching  dhurandhar 2  ayushmann praised ranveer singh and aditya dhar

एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। वहीं, इसे दर्शकों की पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में हाल ही में एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी 'धुरंधर द रिवेंज'...

मुंबई. एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। वहीं, इसे दर्शकों की पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में हाल ही में एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी 'धुरंधर द रिवेंज' देखी और इसमें रणवीर सिंह के अभिनय से बेहद प्रभावित हुए। फिल्म देखने के बाद  एक्टर ने भर-भरकर टीम की तारीफ की।
  
आयुष्मान खुराना ने 'धुरंधर 2' देखने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तारीफ में एक लंबा पोस्ट शेयर किया और रणवीर को 'हिंदी सिनेमा का शेर' बताया। 

PunjabKesari


एक्टर ने स्टोरी में लिखा कि तीन दिन बीत गए, लेकिन वे अभी भी इस शानदार जासूसी थ्रिलर से बाहर नहीं निकल पाए हैं। हम आदित्य धर के युग में जी रहे हैं। वे सिर्फ एक खास तरह की फिल्मों के मास्टर नहीं हैं, बल्कि हर तरह की फिल्म में महारत रखते हैं। 

आगे आयुष्मान ने रणवीर सिंह को 'हिंदी सिनेमा का शेर' बताते हुए उनकी शानदार एक्टिंग की तारीफ की। इसेक साथ ही उन्होंने अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और गौरव गेरा की भी तारीफ की और कहा कि हिंदी सिनेमा ने फिर से शिखर छू लिया है।

 
बता दें, 19 मार्च को पर्दे पर रिलीज हुई 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म भारत में अब तक 339.27 करोड़ की कमाई कर चुकी है, वहीं, वर्ल्डवाइड इसने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!